बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 01 Mar 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

बीएस कॉलेज सिमराहा में कदाचार मुक्त हो रही स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन

सहरसा . बनवारी शंकर महाविद्यालय में चल रहे स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को कदाचार मुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण माहौल में हुई. जानकारी देते केंद्र निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रो डॉ योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को थर्ड सेमेस्टर के एईसी थर्ड विषय की परीक्षा संचालित की गयी. दो पालियों में आयोजित प्रतीक्षा में प्रथम पाली में 291 एवं द्वितीय पाली में 366 परीक्षार्थी शामिल हुए. दोनों पालियों में कल नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो जयप्रकाश झा, प्रो शिव नारायण यादव, प्रो उमेश कुमार, प्रो अहमद हुसैन, प्रो शोएब आलम, प्रो दीपक कुमार सिंह, प्रो संतोष कुमार झा, प्रो नूतन कुमारी, प्रो आशा कुमारी, प्रो अंसार आलम सक्रिय रहे. प्रो जयप्रकाश झा ने बताया कि परीक्षा के प्रथम पाली में पांच एवं द्वितीय पाली में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शत प्रतिशत छात्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन