ePaper

उमंग महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच

Updated at : 18 Jan 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
उमंग महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा प्रमंडल स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जा रहा है.

विज्ञापन

राजकीय पोलिटेक्निक में प्रमंडल स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन

सहरसा. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा प्रमंडल स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जा रहा है. इस महोत्सव में कोसी प्रमंडल के तहत आने वाले राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा, राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा एवं राजकीय पोलिटेक्निक राघोपुर सुपौल के छात्र-छात्राओं के साथ संबंधित संस्थानों के संकाय सदस्य भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. महोत्सव का उद्घाटन 16 जनवरी को राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा के प्राचार्य मिथुन कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उमंग महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है. खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती है. वहीं रविवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पुरस्कार वितरण किया. संस्थान के प्राचार्य मिथुन कुमार ने जिलाधिकारी को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता संस्थानों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर किया सम्मानित

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा द्वारा आयोजित यह कोसी कमिश्नरी स्तरीय उमंग महोत्सव अत्यंत सराहनीय पहल है. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, टीम भावना एवं अनुशासन विकसित होता है. इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता संस्थानों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा के प्राचार्य डॉ मो सनावर आलम को भी राजकीय पोलिटेक्निक, सहरसा के प्राचार्य मिथुन कुमार ने शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. डॉ आलम ने कहा कि उमंग महोत्सव तकनीकी शिक्षा संस्थानों के बीच आपसी समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है. उमंग महोत्सव के खेल समन्वयक प्रो सूरज कुमार ने बताया कि 16 से 19 जनवरी तक आयोजित इस महोत्सव में सभी प्रतियोगिताएं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न करायी जा रही है. वॉलीबॉल वुमेन में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा व उपविजेता राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा रहा. बैडमिंटन गर्ल्स में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा, उपविजेता राजकीय पोलिटेक्निक राघोपुर सुपौल रहा. कैरम ब्वॉयज में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा रहा. उमंग महोत्सव को सफल बनाने में राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा के सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी संस्थानों के प्रतिभागियों, आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह कमिश्नरी स्तरीय महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन