अनियंत्रित ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

बीती रात रोड नंबर 17 बलुआहा गंडोल पथ के मुरली मोड़ के समीप तेज गति ट्रक व बाइक के भिड़ंत में बघवा निवासी संजय यादव के पुत्र रौशन कुमार व नरेश यादव के पुत्र सोनू कुमार का घटना स्थल पर ही निधन हो गया.

विज्ञापन

महिषी. बीती रात रोड नंबर 17 बलुआहा गंडोल पथ के मुरली मोड़ के समीप तेज गति ट्रक व बाइक के भिड़ंत में बघवा निवासी संजय यादव के पुत्र रौशन कुमार व नरेश यादव के पुत्र सोनू कुमार का घटना स्थल पर ही निधन हो गया. मिली जानकारी अनुसार, दोनों युवक बलुआहा से गंडोल की ओर जा रहा था व तेज गति ट्रक की चपेट में आ गया. ट्रक का चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया. सूचना पर जलई ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दोनों शव क़ो पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. दोनों युवकों की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय मुखिया राकेश रौशन चौधरी, सरपंच कमलेश यादव, पैक्स अध्यक्ष राम विनोद यादव, पूर्व मुखिया चिरंजीव चौधरी, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजकुमार सिंह बम सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से मृतकों के परिजनों क़ो सरकार प्रायोजित मुआवजा दिये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन