अप्राथमिक दो अभियुक्त गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिला आसूचना इकाई की मदद से कांड 946/24 के अप्राथमिक दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
सहरसा. सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिला आसूचना इकाई की मदद से कांड 946/24 के अप्राथमिक दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त कटिहार जिला के रौतारा वार्ड 1 निवासी अजीत यादव का पुत्र विश्वनाथ यादव उर्फ विजय एवं राजा कुमार यादव उर्फ कारू यादव बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से दर्ज कांड में विधि सम्मत कार्रवाई करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शहर में रौतारा गैंग की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










