ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जख्मी

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जख्मी

विज्ञापन

पतरघट. किशनपुर-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग स्थित मानिकपुर पुल के समीप शुक्रवार के दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक अनियंत्रित बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर पतरघट थाना से पुअनि विकास कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए गंभीर रूप से दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट भेजा. जख्मी बाइक सवार जम्हरा पंचायत अंतर्गत भद्दी बस्ती स्थित वार्ड 20 निवासी ज्योतिष कुमार पिता गजेंद्र प्रसाद, बालकृष्ण मंडल पिता बैधनाथ मंडल का पीएचसी में प्रारंभिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. बाइक सवार पतरघट से अपने घर भद्दी जा रहा था. मानिकपुर पुल के समीप किशनपुर की तरफ से पतरघट जा रहा ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त हुआ और ट्रैक्टर का टेलर पलट सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को पतरघट पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन