Saharsa, Breaking News, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

Updated:
विज्ञापन
Saharsa, Breaking News, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

सोनवर्षाराज-माली मुख्य मार्ग पर मैना गांव के पास ट्रक से साइड लेने के क्रम में बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मैना गांव के समीप देर शाम हुआ दर्दनाक हादसा

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

सोनवर्षाराज, सहरसा से अमित राठौड़ की रिपोर्ट,

काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव के समीप गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये. जानकारी के अनुसार सोनवर्षाराज-माली मुख्य मार्ग पर मैना गांव के पास ट्रक संख्या बीआर 05 जीडी 5246 से साइड लेने के क्रम में हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या बीआर 43 यू 1670 ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. समाचार प्रेषण तक मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी थी. इधर सूचना मिलते ही काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन