ताला तोड़कर खाद्यान्न चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ताला तोड़कर खाद्यान्न चोरी मामले में दो गिरफ्तार

जनवितरण दुकान से ताला तोड़कर खाद्यान्न चोरी मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर घटना में शामिल दो चोर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के देहद गांव स्थित जनवितरण दुकान से ताला तोड़कर खाद्यान्न चोरी मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर घटना में शामिल दो चोर को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से छह बोरा गेहूं, एक पंखा व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा व औजार बरामद किया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बीते 10 जनवरी की रात देहद गांव स्थित दिलीप कुमार साह की पत्नी स्वर्ण रेखा देवी के जनवितरण दुकान का ताला तोड़कर चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर घटना में शामिल दो युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान देहद पंचायत के पदमपुर गांव निवासी मनीष यादव व पड़रिया पंचायत के मैना गांव निवासी अजय कुमार पासवान के रूप में किकी गयी, जिसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन