दो फरार नामजद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो फरार नामजद गिरफ्तार

दो फरार नामजद गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार नामजद को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि पस्तपार थाना में दर्ज मामले के फरार नामजद धबौली पूर्वी पंचायत स्थित मोरकाही बस्ती निवासी बीसो यादव व सूरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अवैध शराब के दो तस्कर व एक वारंटी को भेजा जेल महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार की अगुवाई व अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की घेराबंदी में की गयी छापेमारी में क्षेत्र के बलुआहा निवासी अवैध शराब के निर्माता व तस्कर सुभाष पासी व प्रभाष पासी को 25 लीटर देसी शराब के संग गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. इसके अतिरिक्त राजनपुर निवासी वारंटी पप्पू मुखिया को भी निज आवास से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन