ट्रक व टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ट्रक व टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी

ट्रक व टैंकर की आमने-सामने टक्कर

सहरसा के सौरबाजार में बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मार्ग पर ट्रक और टैंकर की सीधी भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सड़क पर लगे लंबे जाम को हटाने के लिए पुलिस क्रेन की मदद ले रही है.

विज्ञापन

सौरबाजार (सहरसा) से छत्री कुमार की रिपोर्ट: सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर चकला गांव के समीप शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक और टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल चालकों को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

हादसे के बाद लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बीच सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए. घटना के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. रविवार की सुबह तक, यानी घटना के करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया जा सका था. इसके कारण इस रूट से गुजरने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा और लोग घंटों जाम में फंसे रहे.

वाहन हटाने और जाम खुलवाने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद सौरबाजार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भारी क्रेन को मौके पर मंगवाया और सड़क के बीचोबीच फंसे ट्रक व टैंकर को किनारे करने की कवायद शुरू की. समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों द्वारा रूट को डायवर्ट कर और वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर यातायात व्यवस्था को दोबारा सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा था.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन