राष्ट्रीय स्वाभिमान पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा रहें तैयार
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Jan 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को महाराणा क्लब द्वारा पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
महाराणा क्लब ने पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को की श्रद्धांजलि अर्पित
सहरसा. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को महाराणा क्लब द्वारा पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय शौर्य एवं पराक्रम के स्वर्णिम शिखर पर लहराते पताका पर अमिट इतिहास लिखने वाले क्षत्रिय कुलभूषण एवं मेवाड़ की विजय गाथा को याद करते क्लब के सदस्यों व सामान्य जनमानस द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके अमर जीवन को याद किया. उन्हें याद करते महाराणा क्लब संयोजक सह भाजपा नेता विजय बसंत ने समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्रीय भावना को जागृत करने एवं अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों को संबोधित करते क्लब संरक्षक शशि सिंह ने भी छात्रों को उनके जीवनवृत्त से अपने चरित्र को निर्माण करने को कहा. युवा समाजसेवी एवं उद्यमी जितेंद्र चौहान ने भी महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शिका के रूप में अपनाने की बात कही. कार्यक्रम में अमन सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह मेजर, कुणाल आनंद, विजय सिंह, अभिषेक तोमर, नीरज सिंह, सोना सिंह भदौरिया, अंकित सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, संगम सिंह राजपूत, अनिल कुमार, अक्षत सिंह, सोमेश कुमार, नीरज कुमार, सोनु सिंह, तापस सिंह, रौशन झा, रविंद्र शर्मा, शिव कुमार, अभिषेक कुमार, विनीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




