अग्निशमन सेवा के शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

अग्निशमन सेवा के शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर दी गयी श्रद्धांजलि, आगामी 20 अप्रैल तक जागरूकता को लेकर आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम सहरसा . अनुमंडल अग्निशामालय सहरसा के तहत सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा अग्निशमन सेवा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते दो मिनट का मौन धारण किया गया. साथ ही पदाधिकारी एवं कर्मियों को पिन फ्लैग लगाया गया. इस दौरान समाहरणालय में जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों को समाहरणालय में पिन फ्लैग लगाया गया. इसके बाद सदर अस्पताल में पिन फ्लैग एवं अग्नि सुरक्षा से जन जागरूकता के लिए वहां के कार्यरत कर्मियों के बीच आग से बचाव की जानकारी दी गयी एवं अग्नि अंकेक्षण किया गया. ग्रामीणों के बीच आग से बचाव एवं जन जागरूकता एवं पिन फ्लैग लगाया गया. जानकारी देते अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी कन्हैया यादव ने कहा कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते आम लोगों को आग से सुरक्षा के लिए जागरूक किया जायेगा. साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से यह बताया जायेगा कि आपदा की स्थिति में इससे कैसे बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शहरी क्षेत्र में जागरूकता प्रभातफेरी निकलेगी. मौके पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी श्याम सुंदर यादव, सब ऑफिसर मनोज कुमार, प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार, अग्निक चालक रतन कुमार गुप्ता, नवीन कुमार, खुशबू कुमारी, स्मृति सुमन, सिंपल कुमारी, गायत्री पूजा, नीतीश कुमार, शिव शंकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




