रात में पटना से कोसी के लिए चले ट्रेन : सांसद

Updated:
विज्ञापन
रात में पटना से कोसी के लिए चले ट्रेन : सांसद

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में रेल मंत्रालय के अनुदान मांग 2026-27 पर चर्चा के दौरान संसदीय क्षेत्र सहित कोसी क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

लोकसभा में सांसद ने संसदीय क्षेत्र सहित कोसी क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

सहरसा. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में रेल मंत्रालय के अनुदान मांग 2026-27 पर चर्चा के दौरान संसदीय क्षेत्र सहित कोसी क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सभापति का आभार जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों की सराहना की. साथ ही क्षेत्रीय जरूरतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. सांसद ने कहा कि पटना से सहरसा के बीच शाम पांच बजे के बाद से अगले दिन सुबह 7 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलती. जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है. उन्होंने रात 11 बजे पटना से सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया कोर्ट तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की. मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण के लिए लंबित डीपीआर को शीघ्र स्वीकृति देने पर जोर दिया. उन्होंने लहेरियासराय से सहरसा नई रेल लाइन निर्माण, सिमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज वाया सोनवर्षा राज, आलमनगर नयी लाइन की स्वीकृति और सहरसा-भागलपुर वाया नवगछिया रेल परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग की. साथ ही बिहारीगंज से पटना के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव दिया. जिससे स्थानीय लोगों को सीधी सुविधा मिल सके. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुरलीगंज और कोपरिया स्टेशन के विकास, प्लेटफॉर्म ऊंचा करने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की गयी.

सांसद ने सहरसा से नयी दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने और विभिन्न स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता बतायी. सहरसा से बैजनाथपुर, सुलिंदाबाद और अन्य स्थानों पर नए स्टेशन निर्माण, टाटा-कटिहार एक्सप्रेस को सहरसा रूट से चलाने तथा सहरसा से मुंगेर होते हुए देवघर तक ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की. सांसद ने सहरसा में डीआरएम कार्यालय स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पूरे कोसी क्षेत्र में रेल प्रबंधन और विकास कार्यों में तेजी आयेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन