सोनवर्षाराज में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के साथ छात्र छात्राओं एवं पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनवर्षाराज प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें अधिकारियों और शिक्षकों ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना था.

तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

तिरंगा यात्रा में प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाये. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया.

तिरंगा सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानिश राजा, राजस्व अधिकारी सैयद बादशाह, प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह, सहनवाज हुसैन इजी सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. इसके सम्मान और गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम लोगों, विशेषकर युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं.

एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प

तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन