पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग, सहरसा में बैंककर्मियों ने निकाला जुलूस
प्रदर्शन करते बैक कर्मी | Prabhat Khabar Network
सहरसा में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सहरसा. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को अविलंब लागू करने की मांग को लेकर बुधवार की शाम शहर के विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने प्रदर्शन किया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंककर्मी बैंकिंग समय समाप्त होने के बाद जिला परिषद परिसर में एकत्रित हुए. इसके बाद मुख्य बाजार स्थित डीबी रोड से जुलूस निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया.
पांच दिन बैंक खोलने की मांग को लेकर की नारेबाजी
जुलूस के दौरान बैंककर्मियों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से पांच दिवसीय कार्यदिवस लागू करने की मांग की जा रही है. उनका कहना था कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी.
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
बैंककर्मियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को अविलंब लागू करना है. उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक संगठन के स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखा जायेगा.
प्रदर्शन में बैंक ऑफ इंडिया के मुकुंद झा, मो. अशरफ, कुंवर लक्ष्मण, मंटू जी, राजा सिंह, सौरभ यादव, मनीष भारती, अर्चना गुप्ता, विपिन सिंह एवं वर्षा कुमारी, इंडियन बैंक के बाबुल सिंह, यूनियन बैंक के राहुल राज, गुलाब कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अन्य कर्मी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










