स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, शिक्षा मंत्री करेंगे नेतृत्व, युवाओं की भागीदारी पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सदस्य. | Prabhat Khabar Network

भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी. यात्रा का मार्ग बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर शहीद चौक पर समाप्त होगा.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की ओर से 14 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा का नेतृत्व जिला प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे. तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूजा बैंक्वेट में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की बैठक हुई.

बैठक में तिरंगा यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होगी यात्रा

भाजपा की तिरंगा यात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर डीबी रोड और दहलान चौक होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी. शहीद चौक पर यात्रा का समापन किया जायेगा. यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे.

पार्टी की ओर से यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं. बैठक में कार्यकर्ताओं से आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया.

युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करना उद्देश्य

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है. राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने की अपील की.

बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, बीएन सहनी, रिंकी देवी, पंकज पाठक, रंजना देवी, विजय बसंत, अभिषेक पांडेय, सुमीत सिन्हा, विजय गुप्ता, राजेश झा, सुबोध साह, नरेश पासवान, सोचित कुशवाहा, अभिलाष कुमार, शशी सोनी, अबु बकर, सुगामनी देवी, कंचन देवी, सजनी देवी एवं राम प्रभा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन