दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार समेत तीन व्यक्ति घायल

Updated at : 21 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार समेत तीन व्यक्ति घायल

थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार सहित तीन व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार सहित तीन व्यक्ति घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी में भर्ती कराया गया. जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर सोनवर्षाराज सोहा मुख्य मार्ग में दरगाही टोला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बजाज पल्सर बाइक सवार नगर पंचायत के वार्ड चार दरगाही टोला निवासी मो फरमूद का पुत्र मो सई व होंडा बाइक बीआर 43 एबी 1579 से कपड़ा का फेरी करने जा रहे यूपी के शाहजहांपुर निवासी साजन व मो यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया गया. जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन