दो अलग-अलग घरों से हजारों रुपए नगदी समेत जेवरात चोरी

Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग घरों से हजारों रुपए नगदी समेत जेवरात चोरी

दो अलग-अलग घरों से हजारों रुपए नगदी समेत जेवरात चोरी

विज्ञापन

सौरबाजार . सहुरिया पश्चिमी पंचायत के दो अलग-अलग वार्ड में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा हजारों लाखों रुपए की जेवरात समेत नगदी भी चोरी कर ली गयी है. पीड़ित परिवार ने सौरबाजार पुलिस से आवेदन देकर चोरी हुए सामान की बरामद की के लिए गुहार लगायी है. बताया जा रहा है कि सहुरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी मोहम्मद ऐजुब आलम की पत्नी हजरा खातून ने आवेदन में कहा है कि बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों के रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर बक्सा चोरी कर बक्से में रखे कीमती समान सोना, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ली, जब सुबह हुई तो घर वालों की नींद खुली और घर में बक्सा नहीं देखे जाने पर काफी खोजबीन की. चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी है. वहीं वार्ड नंबर 04 धमसैना निवासी सुरेंद्र मेहता के पुत्र रनवीर कुमार मेहता के घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है. लोगों ने कहा कि एक ही रात दो अलग-अलग वार्ड में चोरी की घटना ने हमलोगों की नींद उड़ा दी है. सौरबाजार थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन