ePaper

हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

Updated at : 13 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

विज्ञापन

तीन घंटे तक शहर का ट्रैफिक रहा श्रद्धालुओं के हवाले सहरसा. जिला मुख्यालय के संतनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर स्थल से शनिवार को निकली हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया. लगातार चौथी बार निकली इस शोभा यात्रा में हजारों युवा शामिल हुए. तीन घंटे तक जय श्रीराम व जय श्री हनुमान के नारे से पूरा इलाका गूंजता रहा. हनुमान जन्मोत्सव समिति, हनुमान चौक, संतनगर के बैनर तले आयोजित यह शोभा यात्रा मंदिर स्थल से आजाद चौक, इस्लामियां चौक, पंचवटी चौक, गंगजला चौक, बस पड़ाव होते हुए बंगाली बाजार, शंकर चौक होते थाना चौक पहुंची. थाना चौक से यह आध्यात्मिक शोभा यात्रा वापस गंगजला चौक एवं पंचवटी चौक होते मंदिर स्थल तक पहुंची. इस शोभा यात्रा में घुड़सवार, दुपहिया एवं चारपहिया वाहन भी शामिल थे. लेकिन पैदल श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में थी. मोनू सिंह के संयोजन एवं मुकेश कुमार सिंह के संरक्षण में आयोजित इस शोभा यात्रा को लेकर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने कहा कि अपार भीड़ होने बाबजूद कार्यक्रम समिति का भीड़ पर नियंत्रण काफी सराहनीय रहा. कार्यक्रम के संरक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, एसडीपीओ आलोक कुमार व सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह शोभा यात्रा साढ़े चार बजे शाम में निकली. जिसका समापन साढ़े सात बजे शाम के बाद हो गया. हनुमान जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने पुलिस एवं प्रशासन की इस महती भूमिका पर उन्हें धन्यवाद दिया. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से रूप से समोद यादव, कुंदन यादव, सूरज सिंह, विजय बसंत, अंकित यादव, सुरजीत सिंह, सागर कुमार सिंह नन्हें, विद्या शर्मा, हन्नी चौधरी, रोहित झा, विशाल सिंह, छोटू मिश्रा, अंकित चौहान, प्रणव मिश्रा, प्रिंस सिंह, संगम सिंह, पंकज आनंद, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अभिषेक सिंह तोमर, ज्ञानू ज्ञानेश्वर, राजा सिंह, कन्हैया सिंह, अंकित आनंद, सौरव सिंह, मृणाल सिंह, आर्यन कश्यप, प्रांजल ठाकुर, अनंत राज सिंह, रौशन सिंह, अमन सिंह, अमित सिंह, आशीष सिंह, अभिषेक मिश्रा, पंकज आनंद, आकाश सिंह, मृणाल, सौरव, सन्नी, अजीत सरकार सहित अन्य युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन