पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है यह हत्या

Updated:
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है यह हत्या

पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है यह हत्या

विज्ञापन

तैलिक साहू समाज प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुंचकर हत्या से संबंधित ली विस्तृत जानकारी सहरसा . जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी वार्ड 12 निवासी 45 वर्षीय निर्मल साह की शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोलमा-फोरसाहा मार्ग पर तेज धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम पूर्वक हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद अपराधियों ने सिर से धड़ को अलग करते सिर को भी गायब कर दिया. जिसको लेकर सोमवार को तैलिक साहू समाज प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर को नमन करते घटना की विस्तृत जानकारी ली. तेली साहू समाज के युवा नेता डॉ शशांक सुमन विक्की, जिलाध्यक्ष उदय चंद साह, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण साह, दीपक साह ने इस विभत्स घटना पर आक्रोश प्रकट करते कहा कि दो दिन बीत जाने पर भी अब तक ना ही प्राथमिकी दर्ज हुई. ना ही अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी हुई है. जो विभिन्न सवाल पैदा कर रही है. यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है. आरोप लगाते कहा कि लगातार खासकर समाज के लोगों की हत्या, अपहरण, डकैती, चोरी, लूटपाट, गोलीकांड, रेप, डराया, धमकाया जा रहा है. तैलिक साहू समाज ने इसकी घोर निंदा करते पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर शीघ्र कठोर सजा दिलाने का मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन