बाइक के साथ चोर व शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाइक के साथ चोर व शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सौरबाजार. अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के दौरान सौरबाजार पुलिस ने गुरुवार को चोरी की एक बाइक के साथ सहरसा सदर थाना क्षेत्र के धामसैनी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके अतिरिक्त सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा से घनश्याम पासवान के पुत्र गौतम कुमार को 36 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. जानकारी देते थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बाइक सहित बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










