ePaper

चाेरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
चाेरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

चाेरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

बंद घर से नगदी व जेवरात चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता सोनवर्षाराज . थाना पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित एक बंद घर से नगदी व जेवरात चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से चोरी का पैंतीस सौ रुपये नगदी के अलावा सोने व चांदी का जेवरात बरामद किया गया. गिरफ्तार चोर की पहचान सोनवर्षाराज वार्ड-9 निवासी श्याम सुंदर कामत के पुत्र गोनर कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार चोर पूर्व में भी कई बार इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. मालूम हो कि मुख्य बाजार निवासी अनिल साह अपनी शिक्षिका पत्नी व बच्चों के साथ बीते 2 जून को जरूरी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था. इस दौरान सुनसान पड़े घर में चोरो ने पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. गोदरेज व घर के अन्य जगहों को तोड़कर करीब दस हजार रुपये नगदी व सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी. गृहस्वामी के अन्य परिजन ने घर के पीछे का दरवाजा खुला व घर में सामान अस्त व्यस्त देख मामले की सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया था. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन