चोरी के समान के साथ चोर को किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के समान के साथ चोर को किया गिरफ्तार

चोरी के समान के साथ चोर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

गत 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के बघवा गांव में चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम तीन लाख रुपये के जेवरात पर किया था हाथ साफ सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवा हाट थाना अंतर्गत बघवा गांव में गत 22 फरवरी को हुई एक घर चोरी मामले में पुलिस एक चोर को त्वारित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने चोर के पास से चोरी का कई सामान भी बरामद किया है. इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बघवा गांव में गत 22 फरवरी को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देकर शिकायत की गयी थी. जिस पर त्वरित कार्रवाई कर मानवीय व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि चोर के पास से चोरी की गई सामान में से चांदी का एक सिक्का, सोना का दो हनुमानजी का चक्ति, सोना का एक झुमका, सोना का एक टिका, सोना का एक नथिया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर से जब पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम बघवा गांव के वार्ड संख्या छह निवासी मिथिलेश राय का पुत्र छोटू कुमार बताया. वहीं गिरफ्तार चोर को पुलिस ने शनिवार को सहरसा न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. बताते चले कि बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव के वार्ड संख्या आठ में गत शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपए के मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया था. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी स्व केदारनाथ राय की पत्नी वंदना देवी ने बलवा हाट थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी. बलवा हाट थाना को दिए आवेदन में उन्होंने कहा था कि गत शनिवार की रात प्रतिदिन के भांति वह खाना खाकर अपने घर में सो गयी. जिसके बाद वह रविवार सुबह सोकर जगी तो देखा कि उसके घर के एक गेट का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद उसे चोरी होने की आशंका हुई. चोरी होने की आशंका पर जब उन्होंने अपने घर का जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चोरों के द्वारा गोदरेज का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन