ePaper

अश्लील गाने व भड़काऊ गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर

Updated at : 20 Jan 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील गाने व भड़काऊ गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

सोनवर्षाराज. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने की. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन, बीडीओ अमित आनंद के अलावा जनप्रतिनिधिगण, पूजा समिति के सदस्य, समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गीत, तेज आवाज में संगीत व भड़काऊ गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. इस दौरान प्रशासन ने पूजा समितियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूजा कार्यक्रम संपन्न करने, लाइसेंस व दिशा-निर्देशों का पालन करने व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया.

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, दिनेश सिंह, इंद्रदेव साह, राजीव कुमार सिंह मुन्ना, अधिवक्ता शैलेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, सत्यदेव सिंह, संजय विश्वास, रंजीत झा, कपिलेश साह, चूड़ामणि झा, दिलीप केडिया, अमीर राम, मो मशीर आलम, निर्भय सिंह, सुधीर सिंह, राजेश राम, अरुण कुमार, पवन यादव, जय कुमार रजक, डिम्पल विश्वास, पूनम चंद सोनी, शंभु सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन