ePaper

बढती गर्मी से अगले पांच दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं

Updated at : 21 Apr 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
बढती गर्मी से अगले पांच दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं

बढती गर्मी से अगले पांच दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं

विज्ञापन

अगले पांच दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना, खानपान में बरतें सावधानी सहरसा . पिछले सात दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चला है. अहले सुबह से ही गर्मी अपने परवान पर रहती है. जैसे जैसे समय आगे बढता है, गर्मी तेज होती जाती है. जबकि मई व जून महीना अभी दूर है. मौसम के मिजाज को देखते लोग गर्मी से भयभीत हो रहे हैं. घरों से निकलने वाले लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं. मौसम पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं. अगले पांच दिनों में 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी पहुंचने की संभावना व्यक्त की गयी है. तीखी धूप होने के कारण सोमवार को दोपहर होते सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो गयी. लोग छांव ढूंढते हुए दिखे. इन दिनों उमस भरी गर्मी से बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं. तेज धूप के कारण जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गयी है. बढ़ती गर्मी में अधिक पानी, ताजा व हल्का करें भोजन ग्रामीण चिकित्सक डॉ आरबी ठाकुर ने कहा कि गर्मी में डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए. ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हल्की हो व आसानी से पच जाये. गर्मी में पानी का अत्यधिक सेवन एवं ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए. जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खायें एवं ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से परहेज करें. गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. धूप में निकलने से पहले ओआरएस का घोल या फिर कच्चे आम को पकाकर पानी के साथ लेने से लू से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है. बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां उन्हें आसानी से जकड़ लेती हैं. इसलिए उनके खानपान पर खास ध्यान दें. जंक फूड, नूडल्स बिल्कुल भी नहीं दें. दोपहर के समय बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर नहीं जाने दें. आमलोगों को भी दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जूस, दही, दूध, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल, ग्लूकॉन डी पीते रहना चाहिए. इस मौसम में तरबूज, खीरा जैसे पानी वाले फल का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके अलावा संतरे, अंगूर, चेरी, आड़ू व आम का सेवन करना चाहिए. इन फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. गर्मी में हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. गर्मी में लौकी, करेला एवं भिंडी जैसी सीजन की सब्जियां जरूर खायें. खाने में दही, छाछ व लस्सी को शामिल करना चाहिए. इसके अलावा रोज नींबू पानी पियें. धूप से आने के बाद कुछ देर रूककर पानी पियें एवं इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप फ्रिज का पानी पीने से बचें. घर से निकलना मजबूरी हो तो बैग में पानी की बोतल जरूर रखें. गर्मी के मौसम में शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. इसलिए अपने बैग में पानी की बोतल जरूर रखें. गर्मियों में कैफीनयुक्त चीजों को खाने-पीने से बचें खासकर चाय के सेवन से बचें. नाश्ते में चाय की जगह जूस लें एवं घर से बिना कुछ खाये नहीं निकलें. बढ गयी है ह्यूमिडिटी, पारा पहुंचा 37 के पार तापमान बढ़ने से ह्यूमिडिटी काफी बढ़ गयी है. जो लोगों को बेचैन कर रही है. जानकारी देते अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम विभाग के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ह्यूमिडिटी के बढ़ने से गर्मी लोगों को ज्यादा सता रही है. उन्होंने बताया कि सोमवार को 37 डिग्री सेल्सियस गर्मी रिकार्ड की गयी है. अगले पांच दिनों में गर्मी बढने की संभावना है. जो 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है. उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र में 10 से लेकर 15 जून तक मॉनसून के एंट्री होने की संभावना है. अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आने लगा. प्रतिदिन तापमान में बढोत्तरी होती रही. जिससे 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है. जबकि आगे गर्मी की संभावना से ही लोग परेशान हो उठे हैं. जबकि पूरा मई, जून व जुलाई बाकी है. मौसम विज्ञान केंद्र भी अभी राहत मिलने की संभावना नहीं जता रहा है. लू से बचाव की सावधानियां गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पियें. ओआरएस, घर में बने पेय लस्सी, नींबू-पानी, आम का पन्ना का उपयोग करें. खाली पेट नहीं रहें. घर से निकलते समय हल्का भोजन अवश्य करें. धूप में बाहर जाते समय शरीर को ढ़कें, विशेषकर सिर, चेहरा. हल्के रंग के ढ़ीले-ढ़ाले सूती कपड़े, टोपी एवं जूता भी पहनें. मौसम की जानकारी टेलीविजन, रेडियो, समाचार-पत्र से लेते रहें. लू का प्रभाव महसूस हो तो चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें. लू लगने की स्थिति बेहोशी या चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास लगना, दिल की धड़कन तेज होने की हालत में तुरंत चिकित्सक के पास जाएं. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 104 पर पर संपर्क करें. लू लगने पर क्या करें लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें. कपड़े तंग हो तो उन्हें ढ़ीला कर दें या हटा दें. ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे या ठंडे पानी से नहलायें. ऐसे व्यक्ति को ओआरएस, नींबू पानी, नमक चीनी का घोल पीने को दें. जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके. व्यक्ति पानी की उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने व पीने को नहीं दें. शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे का प्रयोग करें. गर्दन, पेट एवं सिर पर गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें. पैरों को उठाऐं व्यक्ति को छांछ, नींबू पानी, शरबत पिलायें. लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार नहीं हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाएं. निशुल्क एंबुलेंस के लिए 102 डॉयल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन