दुकान व कंस्ट्रक्शन ऑफिस रूम का ताला काटकर नगदी सहित हजारों की चोरी

दुकान व कंस्ट्रक्शन ऑफिस रूम का ताला काटकर नगदी सहित हजारों की चोरी
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के एनएच 107 बायपास रोड में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान व कंस्ट्रक्शन ऑफिस रूम का ताला काटकर करीब 6 हजार रुपये नगदी व करीब 15 हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बायपास सड़क किनारे स्थित नगर पंचायत के वार्ड 9 निवासी मनोज कुमार के जेनरल स्टोर दुकान में पीछे के रास्ते से चदरे को हटा कर दुकान में घुस कर गल्ले में रखे करीब 6 हजार रुपये व पान मसाला सहित करीब 4 हजार रुपये का सामान की चोरी कर ली. जबकि उक्त मार्ग में ही श्याम बिहारी केडिया के ऑफिस रूम में लगे ताले को काटकर रूम में रखा एक छोटा गैस सिलेंडर, एक बंडल बिजली का तार, दो हेलोजन लाइट, पानी मोटर सहित करीब 10 हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली. दुकान व ऑफिस में चोरी घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही स्थलों का जायजा लेते हुए दुकानदार व ऑफिस मालिक श्याम बिहारी केडिया से आवश्यक पूछताछ की. घटना के बाबत श्याम बिहारी केडिया ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. मालूम हो कि इन दिनों नपं क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. जिससे दुकानदारों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




