लाखों रुपये नगदी व जेवरात की चोरी

Updated at : 19 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपये नगदी व जेवरात की चोरी

लाखों रुपये नगदी व जेवरात की चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के मोकमा पंचायत स्थित पचलख गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक परिवार के घर में चोरी कर लाखों रुपये नगद एवं जेवरात उड़ा लिए. घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के मुखिया धीरेंद्र ठाकुर, जो पेशे से जेसीबी चालक हैं, ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे. उनका मकान निर्माणाधीन है, जिसके कारण दोनों कमरों में दरवाजे नहीं लगे थे. मौका पाकर चोर आंगन फांदकर घर में घुसे और बच्चों के कमरे में रखे ट्रंक एवं बक्से का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रुपये नकद, एक जोड़ी सोने की बाली, एक नथुनी, एक चांदी की चेन तथा एक पायल की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को घर बनाने के लिए अपनी भैंस बेचकर और कुछ अतिरिक्त पैसे जोड़कर ट्रंक में रखे थे. गुरुवार सुबह जब बच्चे नींद से जागे, तो उन्होंने बक्से और ट्रंक का टूटा हुआ ताला देखा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घर में चोरी की घटना का पता चला. धीरेंद्र ठाकुर घटना के समय सिंघेश्वर में थे, इसलिए उन्हें गुरुवार को फोन पर घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद वे घर पहुंचे और बसनहीं थाना में मामले की जानकारी दी. इस संबंध में बसनहीं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और पुलिस को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन