हाइवा के नीचे घसीटता चला गया मजदूर, उड़ गये शरीर के चिथड़े, मौत

Updated at : 19 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा के नीचे घसीटता चला गया मजदूर, उड़ गये शरीर के चिथड़े, मौत

हाइवा के नीचे घसीटता चला गया मजदूर, उड़ गये शरीर के चिथड़े, मौत

विज्ञापन

साइकिल से शहर की ओर जा रहा था रामपुर वार्ड नंबर 1 निवासी रामविलास साह चालक सहित तीन लोग हाइवा छोड़ कर भागे, एक को लोगों ने पकड़ा सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर-1 निवासी रामविलास साह की गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि रामविलास साह रोज की तरह मजदूरी के लिए साइकिल से शहर जा रहे थे. इसी दौरान रणखेत-गेरुआहा चौक, वार्ड नंबर-3 के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे साइकिल समेत वाहन के नीचे फंस गए. हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका, जिससे रामविलास साह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए. इस दर्दनाक घटना में उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद हाइवा चालक समेत तीन लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि मृतक का शरीर हाइवा के चक्कों में बुरी तरह फंसा हुआ था. काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि हाइवा से करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाई जाए, सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए और सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन