परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Updated at : 19 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन

बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर जीरोमाइल चौक के समीप हुई घटना ट्रक को छोड़ फरार हुआ चालक आक्राशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग सौरबाजार. बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर जीरोमाइल चौक के समीप गुरुवार की सुबह विद्यालय परीक्षा देने जा रहे 15 वर्षीय साइकिल सवार छात्र को बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर उसने चंदौर के समीप ट्रक छोड़कर फरार हो गया.घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जैसे ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली, परिजनाें ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ घटनास्थल जीरोमाइल पहुंचकर रोने-बिलखने लगे.घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी व उचित मुआवजे की मांग को लेकर बैजनाथपुर–सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे.काफी देर तक जाम रहने के बाद अपर थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने पुलिस बल के सहयोग से उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल कराया. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.मृतक छात्र की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित हनुमान नगर निवासी मो. समशेर के 15 वर्षीय पुत्र मो. अरमान के रूप में हुई है. वह गुरुवार को साइकिल से अपने घर से गजाधर साहु उच्च विद्यालय, सौरबाजार परीक्षा देने जा रहा था. अरमान कक्षा 9 का छात्र था और तीन भाइयों में मंझला था. उसका बड़ा भाई मो. अरबाज और छोटा भाई मो. सलमान है.अरमान की मौत के बाद उसकी मां रुकसाना खातून सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन