बालिकाओं को उनके अधिकारों, योजनाओं व सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

Updated at : 19 Mar 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बालिकाओं को उनके अधिकारों, योजनाओं व सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

योजनाओं व सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन

सखी वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहरसा . जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा गुरुवार को माध्यमिक विद्यालय खजुरी में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं व सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक ने बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बाल विवाह, उसके दुष्प्रभाव व रोकथाम के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की. बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी भी साझा की. लेखा सहायक ने वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा से संरक्षण, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया. प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता के विषयों पर भी जानकारी दी गयी. साथ ही संकट की स्थिति में कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, मेडिकल सुविधा एवं पुलिस सहयोग प्राप्त करने के उपायों पर प्रकाश डाला. संवाद सत्र में मौजूद छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने व आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, एमटीएस, विद्यालय प्रभारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन