मकान मालिक व किरायेदार के सूने घरों में की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मकान मालिक व किरायेदार के सूने घरों में की चोरी

मकान मालिक व किरायेदार के सूने घरों में की चोरी

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 15 निवासी डॉ विपिन कुमार साह ने घर में चोरी हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में आवेदक ने बताया कि वह विगत 15 वर्षों से किरायेदार के रूप में निरंजन कुमार सिंह के मकान में रह रहा था. बीते 3 मई को वह अपने बेटे के इलाज के लिए समस्तीपुर गये थे. वहीं रविवार को जब वह वापस अपने घर आये तो देखा कि उनके मकान मालिक निरंजन कुमार सिंह के घर का दरवाजा खुला हुआ है और उनके कमरे का वेंटीलेशन भी टूटा हुआ है. घर के अंदर सारा सामान भी बिखरा पड़ा था. उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सबसे पहले अपने मकान मालिक को दी. उसके बाद घटना की सूचना सदर थाने को दी. जहां सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. उसके बाद उन्होंने चोरी की घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया. फिलहाल उनके मकान मालिक अपने बेटे के पास बोकारो गये हुए हैं. वहीं उन्होंने जब घर के अंदर जाकर चोरी हुए सामान का आकलन किया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज टूटा हुआ था. चोर ने गोदरेज तोड़कर 6 सोने की अंगूठी, 3 जोड़ा सोने की कान वाली, सोने का चेन 1.18 ग्राम का, चांदी का सिक्का 109 पीस सहित कुल 1 लाख 74 हजार एक सौ रुपया नगद की चोरी कर ली. दिये गये आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन