ePaper

डॉ अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

Updated at : 23 Jan 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

डॉ अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

विज्ञापन

छात्र व छात्राओं को मिलेगी बहुत सारी जानकारीः कुलपति सहरसा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के अध्यापक डॉ अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक रिलीवेंस आफ गांधियन मॉडल ऑफ रुरल डेवलपमेंट इन ट्वेन्टी वन सेंचुरी का विमोचन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा ने किया. कुलपति ने पुस्तक विमोचन के बाद अपने संबोधन में कहा कि इस पुस्तक से छात्र व छात्राओं को बहुत सारी जानकारी प्राप्त होगी. यह पुस्तक उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक समर्पित की. गांधीवादी ग्रामीण विकास पर आधारित पुस्तक के लेखक श्री मिश्र ने बताया कि यह पुस्तक सत्यम पब्लिशिंग हाउस नई दिल्ली से प्रकाशित हुई है. इसमें गांधीवादी मॉडल की प्रसंगिकता को विस्तार से रेखांकित किया गया है. पुस्तक में वर्तमान पंचायती राज व्यवस्था एवं भूमण्डलीकरण की नीतियों के प्रभावों की भी समालोचनात्मक समीक्षा की गयी है. पुस्तक प्राप्ति के बाद कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने लेखक के अकादमिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के नाम पर बढ़ती उपभोक्तावाद की प्रवृत्ति के बीच गांधीवादी विकास मॉडल आज भी उतना ही प्रासंगिक है. सादगी एवं मितव्ययीता अपनाकर पर्यावरण प्रदूषण सहित कई जटिल समस्याओं का समाधान संभव है. इस मौक़े पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार मल्लिक, महाविद्यालय निरीक्षक साइंस डॉ अशोक, सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर, परिसम्पदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव सहित, शिक्षाविद व अधिकारी मौजूद थे. पुस्तक लिखने पर डॉ संजीव शंकर सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमर, डॉ शाहिद हुसैन, डॉ रंजय कुमार सिंह, डॉ कुमारी सीमा, डॉ सुमन स्वराज, डॉ गौरी, डॉ दिलशाद अख्तर, डॉ कपिल देव पासवान, डॉ सुधांशु शेखर, डॉ सैयद रबाब फातिमा, डॉ धर्मव्रत चौधरी, डॉ मनोज कुमार पांडे, डॉ आर्य सिंधु, ओम प्रकाश सिंह, रत्नेश झा, मनीष कुमार सिंह ने डं अवधेश कुमार मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन