पीछा कर रहे गृहस्वामी को चोर ने गोली मारकर किया जख्मी

Updated at : 31 May 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीछा कर रहे गृहस्वामी को चोर ने गोली मारकर किया जख्मी

पीछा कर रहे गृहस्वामी को चोर ने गोली मारकर किया जख्मी

विज्ञापन

चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था चोर सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार तिरासी टोला में गुरुवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोर ने पीछा कर रहे गृहस्वामी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जानकारी अनुसार बीते गुरुवार की रात मंगवार पंचायत के तिरासी टोला निवासी रविंद्र यादव के घर अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा. इस दौरान खरखराहट की आवाज सुन रविंद्र यादव के जगने पर चोर भागने लगा. गृहस्वामी के शोर मचाने व भाग रहे चोर का पीछा करने के दौरान चोर ने गृहस्वामी के ऊपर गोली चला दी. जो रविंद्र यादव के कोहनी में लगा. घटना के बाद घायल रविंद्र यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए परिजनों के सहयोग से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरी चोरी की घटना में अज्ञात चोर ने उक्त गांव के मोहन साह के घर से हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मामले में छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. फोटो – सहरसा 23 – जख्मी गृहस्वामी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन