50 लाख की बात बेमानी, एक वर्ष में अब तक मात्र 15 दिनों का हुआ भुगतान

Updated:
विज्ञापन

50 लाख की बात बेमानी, एक वर्ष में अब तक मात्र 15 दिनों का हुआ भुगतान

विज्ञापन

परिवादी द्वारा लगाया गया आरोप है गहरी साजिशः महापौर सहरसा . नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कोसी चौक निवासी राहुल कुमार पासवान ने महापौर बेन प्रिया व उनके निजी सचिव राजीव कुमार झा पर दायर परिवाद को लेकर महापौर बेन प्रिया ने इसे बड़ी साजिश बताया. उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये प्रति महीने लूट की बात परिवाद में कही गयी है. जबकि 50 लाख रुपये महीना नहीं बल्कि एक वर्ष में अब तक मात्र 15 दिनों का भुगतान किया गया है. फरवरी माह में कार्यों का नगर प्रबंधक द्वारा कराए गये सत्यापन के बाद मात्र 15 दिनों का 18 लाख 75 हजार 774 का भुगतान वैधानिक कटौती के बाद किया गया था. एएमसी में नया हाई मास्क लाइट नहीं लगाया गया, बल्कि पुराने 7619 स्ट्रीट लाइट का इस्तेमाल किया गया. पुराना हाई मास्क लाइट 50 के करीब है. दोनों संप हाउस का संचालन 24 घंटे मानव बल द्वारा किया जा रहा है. साथ ही कार्यालय में विद्युत आपूर्ति संबंधित रख रखाव कार्यों का निष्पादन ससमय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस परिवादी राहुल कुमार पासवान ने इतने सारे आरोप लगाये, वह जांच के समय मौजूद उनके निजी सचिव राजीव कुमार को पहचान भी नहीं पाये. इससे साफ जाहिर है कि गहरी साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि चार सदस्यीय जांच टीम के प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि महापौर व उनके निजी सचिव के विरुद्ध बहुत बड़ी साजिश रची गयी थी. उन्होंने कहा कि इससे वह घबराने वाली नहीं है. मामला पूरी तरह साफ है व साजिश रचने वाले का पर्दाफाश भी होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन