एमडीएम खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले में एसपी ने की गहन पूछताछ

एमडीएम खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले में एसपी ने की गहन पूछताछ
सहरसा. जिले के महिषी एवं नवहट्टा प्रखंड में पिछले दिनों मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार होने की घटना की जांच तेज हो गयी है. इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सदर थाना स्थित एसडीपीओ कार्यालय में मामले से जुड़े लोगों से गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान एमडीएम खाने के बाद बेहोश हुए बच्चों के दर्जनों अभिभावकों, एमडीएम एजेंसी में कार्यरत कर्मियों, संबंधित विद्यालयों के रसोइयों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम सहित अन्य संबंधित लोगों से विस्तृत जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने घटना के विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब कर तथ्यों को खंगालने का प्रयास किया. पुलिस अधीक्षक ने घटना से संबंधित सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच करने तथा आवश्यक जानकारी जुटाने का निर्देश दिया. मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार
दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










