ePaper

बढ़ रहे जमीन विवाद को रोकने में विफल साबित हो रहा अंचल प्रशासन

Updated at : 21 Apr 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ रहे जमीन विवाद को रोकने में विफल साबित हो रहा अंचल प्रशासन

बढ़ रहे जमीन विवाद को रोकने में विफल साबित हो रहा अंचल प्रशासन

विज्ञापन

विवाद को सुलझाने में अंचल और थाना प्रशासन साबित हो रहे नाकाम सौरबाजार . अंचल प्रशासन की लचर व्यवस्था और उदासीनता के कारण जमीन विवाद का मामला दिनों-दिन गहराता जा रहा है और बराबर हिंसक घटनाएं हो रही है. सौरबाजार थाना क्षेत्र में रोज कहीं न कहीं से जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. जिसे सुलझाने में अंचल और थाना प्रशासन नाकाम साबित हो रहे हैं. शनिवार को थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में भी सही रूपेण मामला को नहीं सुलझाया जाता है. प्रखंड में दर्जनों जगहों पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन उसे संज्ञान में लेकर सुलह कराने में रूचि नहीं ले पा रही है. कढ़ैया पंचायत के कचरा गांव में चंद्रदेव यादव और सीओ यादव के बीच लंबे समय से चलता आ रहा जमीन विवाद और गहराता जा रहा है. दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है कभी भी हिंसक झड़प हो सकती है. मामले में एक पक्ष के चंद्रदेव यादव, महेंद्र यादव, अमिन्द्र यादव और अनिल यादव ने बताया कि गांव के हीं पड़ोसी सीओ यादव द्वारा मेरे दादा के नाम से चले आ रहे खतियानी जमीन का फर्जी केबाला बनाकर अंचल कार्यालय की मिलीभगत से दाखिल खारिज करा लिया है. जबकि उक्त जमीन का नया और पुराना खतियान मेरे नाम से है और वहां मेरा घर द्वार भी बना हुआ है और हम सपरिवार वहां रह रहे हैं. सीओ यादव द्वारा बराबर घर तोड़कर भगाने की धमकी दी जाती है. पीड़ित द्वारा मामले को लेकर न्यायालय में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. अंचल क्षेत्र में इस तरह के और भी कई जमीन विवाद के तनावपूर्ण मामले है. जिस पर संज्ञान लेकर उन्हें सुलझाने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन