सौरबाजार व बैजनाथपुर में थानाध्यक्ष ने लिया योगदान

एसपी द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है.
सौरबाजार. एसपी द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया है. इस क्रम में चिड़ैया के थानाध्यक्ष पुअनि अमरज्योति को बैजनाथपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया, जबकि इंस्पेक्टर अजय पासवान को सौरबाजार थाना का कमान सौंपा गया है. दोनों थानाध्यक्षों ने योगदान लेने के बाद बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी व सेवन करने वाले, अवैध हथियार रखने वाले व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. मालूम हो कि बैजनाथपुर थाना को चार पंचायत खजुरी, गम्हरिया, तीरी व बैजनाथपुर के सुरक्षा की जिम्मेदारी है, जबकि सौरबाजार थाना को नगर पंचायत सौरबाजार सहित 13 पंचायतों के सुरक्षा की जिम्मेदारी है. फोटो – सहरसा 10- बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










