बीएसइआइडीसी के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय को किया गया सील

Updated:
विज्ञापन
बीएसइआइडीसी के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय को किया गया सील

बीएसइआइडीसी के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय को किया गया सील

विज्ञापन

करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप में विभागीय एमडी के निर्देश पर हुई कार्रवाई सहरसा . बीएसइआइडीसी के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार पर पूर्व से लगे सिविल वर्क में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप को देखते गुरुवार की संध्या अपर समाहर्ता के नेतृत्व में शिक्षा विभाग भवन के उपरी मंजिल स्थित उनके कार्यालय को सील किया गया. उन पर काम देने में पक्षपात का भी आरोप है. पिछले दिनों पटना से आयी टीम ने भी कार्यालय पहुंचकर जांच की थी. जांच के दौरान कई गड़बड़ी मिली थी. एक संवेदक का फर्जी हलफनामा देने का मामला भी सामने आया था. जिसके बाद डीइओ ने इस मामले में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा था. मिल रही जानकारी अनुसार बीएसइआइडीसी के कार्यालय के सील होने की भनक पहले ही लग गयी थी. जिस कारण कई फाइलों को दूसरे जगह हटाने की बात भी सामने आ रही है. एडीएम निशांत कुमार ने बताया कि बीएसइआइडीसी के एमडी इनायत खान के निर्देश पर कार्यालय सील किया गया. उन्होंने बताया कि एमडी ने तत्काल कार्यालय सील करने का निर्देश दिया था. विभाग के कार्यपालक अभियंता पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को चुनाव संबंधी कार्य को लेकर जिले से बाहर रहने के कारण संचिका की सूची नहीं बनाई गयी. शनिवार को सूची तैयार की जायेगी. मालूम हो कि बीएसइआइडीसी द्वारा स्कूलों के काम के लिए निविदा निकाली गयी थी. जिसमें दशमलव का प्रयोग करते हुए निविदा अपने चेहते को दिया गया. इसके खिलाफ डीइओ कार्यालय सहित वरीय पदाधिकारी के पास भी परिवाद गया था. परिवाद के बाद डीइओ के अलावा तत्कालीन डीएम वैभव चौधरी ने भी प्रमोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसइआइडीसी को पत्र लिखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन