खेत बचाओ अभियान में महिलाओं को दिया गया वैज्ञानिक खेती का मंत्र

Updated:
विज्ञापन
खेत बचाओ अभियान में महिलाओं को दिया गया वैज्ञानिक खेती का मंत्र

कृषि विज्ञान केंद्र, अगवानपुर द्वारा एक जून से 30 जून तक चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को चंद्रयान गांव स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से फसल सुरक्षा और उत्पादन में मिलते हैं बेहतर परिणाम : डॉ सुनीता पासवान

सहरसा. कृषि विज्ञान केंद्र, अगवानपुर द्वारा एक जून से 30 जून तक चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को चंद्रयान गांव स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिजिटल सखियों एवं ग्रामीण महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ सुनीता पासवान ने कहा कि खेतों एवं फसलों की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने महिलाओं को फसलों में कीट एवं रोगों की प्रारंभिक पहचान, जैविक एवं प्राकृतिक उपायों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा जल प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी.

बदलते मौसम की चुनौतियों से निबटने का दिया संदेश

डॉ पासवान ने बताया कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य किसानों को बदलते मौसम, कीट-रोगों के बढ़ते प्रकोप एवं अन्य कृषि चुनौतियों से निबटने के लिए जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जब महिलाएं कृषि संबंधी निर्णय एवं प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाती हैं, तो फसलों की सुरक्षा और उत्पादन दोनों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कृषि से जुड़ी अपनी समस्याओं व अनुभवों को साझा किया एवं विशेषज्ञों से वैज्ञानिक सलाह प्राप्त की. इस दौरान खेती को अधिक सुरक्षित, लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने पर भी चर्चा की गयी. कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान किसानों एवं ग्रामीण महिलाओं को वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत हो रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन