ePaper

बोर्ड परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने का दिया मूल मंत्र

Updated at : 20 Jan 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने का दिया मूल मंत्र

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक आयुक्त केवि संगठन पटना संभाग मनीष कुमार प्रभात द्वारा किया गया.

विज्ञापन

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में हुआ वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण

सहरसा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक आयुक्त केवि संगठन पटना संभाग मनीष कुमार प्रभात द्वारा किया गया. टीम में अन्य सदस्य कुमार ठाकुर प्राचार्य केवि खगड़िया एवं कालेदीन कौशल मुख्याध्यापक थे. सुबह विद्यालय पहुंचते ही कलर्स पार्टी द्वारा मार्च पास्ट करके स्वागत किया गया. जिसके बाद प्राथमिक वर्ग की छात्राओं द्वारा बुलबुल ग्रीटिंग स्वागत किया गया. प्रार्थना सभा के पूर्व मंच पर पहुंचते ही प्राचार्या मोनिका पांडेय ने बैज पहनाया एवं हरित स्वागत किया. जिसके बाद निरीक्षण दल द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया. सहायक आयुक्त ने कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों से संवाद किया. छात्रों से उनकी समस्याएं पूछी एवं उनका समाधान भी बताया.

सहायक आयुक्त ने की सभी शिक्षकों की टीम भावना की सराहना

बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को मूल मंत्र दिया गया. आवधिक परीक्षा के बाद सहायक आयुक्त पटना संभाग, प्राचार्य केवि खगड़िया एवं मुख्याध्यापक कंकड़बाग द्वारा शिक्षकों की कक्षाओं का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद अपराह्न संगणक कक्ष में बैठक प्रारंभ हुई. मुख्याध्यापक द्वारा निरीक्षित की गयी कक्षाओं के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. प्राथमिक शिक्षिका लीना डागर एवं शैफाली शर्मा की कक्षा प्रबंधन एवं शिक्षण कला की प्रशंसा की गयी एवं अन्य शिक्षकों को भी बेहतर से और बेहतर बनाने की सलाह दी गयी. प्राचार्य केवि खगड़िया द्वारा निरीक्षण की गयी कक्षाओं एवं शिक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. अधिकतर शिक्षकों की तारीफ करते और भी सुधार करने का सुझाव दिया गया. सहायक आयुक्त ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों की टीम भावना की सराहना की एवं प्राचार्या मोनिका पांडेय के नेतृत्व की भी तारीफ की. कुछ शिक्षकों से फीडबैक भी उन्होंने प्राप्त किया एवं अच्छे परीक्षा परिणाम लाने का लक्ष्य दिया.

बैठक के अंत में प्राचार्या ने निरीक्षण दल को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए आश्वस्त किया एवं विद्यालय में और भी बेहतर शिक्षण व्यवस्था बनाने की बात कही. एके चौधरी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया. साथ ही विद्यालय में निपुण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें संकुल के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं मुख्याध्यापक एवं प्राथमिक विभाग के शिक्षक शामिल हुए. विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडेय ने आये प्रतिभागियों एवं संसाधकों का स्वागत किया. फिर कार्यशाला का प्रथम स्तर प्रारंभ हुआ. पूरे दिन चलने वाले इस कार्यशाला में संसाधकों द्वारा पीपीटी के माध्यम से निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया. यह इस सत्र की संकुल स्तरीय समापन कार्यशाला थी. जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के अध्ययन अध्यापन में नयी शिक्षा नीति के अनुसार क्या परिवर्तन आया है एवं किस प्रकार बच्चों की मूलभूत शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति को विभिन्न माध्यमों से सुगमता पूर्वक हासिल प्राप्त किया जा सकता है. प्राचार्य ने कई गंभीर सुझाव सदस्यों को दिये एवं विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं में जो शैक्षणिक क्रियाकलाप में नवाचार हो रहे हैं, उनको भी कार्यशाला में प्रदर्शित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन