बिजलपुर पंचायत में उपचुनाव को ले सरगर्मी हुई तेज

Updated:
विज्ञापन
बिजलपुर पंचायत में उपचुनाव को ले सरगर्मी हुई तेज

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते ही बिजलपुर पंचायत में सरगर्मी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते ही बिजलपुर पंचायत में सरगर्मी तेज हो गयी है. इस पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग महिला का मुखिया पद रिक्त है. जिसको लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. मुखिया पद के उम्मीदवार हने डोर टू डोर संपर्क करना शुरू कर दिया है और जनता से अपनी उम्मीदवारी देने का रायशुमारी व आशीर्वाद मांग रहे हैं. पंचायत उपचुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन 13 जून को किया जायेगा. नामांकन 14 से 20 जून तक लिया जायेगा. नामांकन पत्र की जांच 21 से 23 जून, नाम वापसी 24 से 25 जून, चुनाव चिन्ह का आवंटन 26 जून को, मतदान 9 जुलाई को तथा मतगणना 11 जुलाई को की जायेगी. मालूम हो कि जिले में मुखिया पद का दो, सरपंच एक, वार्ड सदस्य 8 तथा पंच के 18 रिक्त पदों पर उप चुनाव कराया जायेगा. जिसमें सत्तर कटैया प्रखंड के एक मात्र बिजलपुर पंचायत में मुखिया पद का उप चुनाव होगा. इस चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन