प्रमंडलीय आयुक्त ने कुल 12 आवेदनों के संदर्भ में की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त ने कुल 12 आवेदनों के संदर्भ में की सुनवाई

प्रमंडलीय आयुक्त ने कुल 12 आवेदनों के संदर्भ में की सुनवाई

विज्ञापन

प्राप्त आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित का दिया निर्देश सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 12 आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गयी. जिनमें सहरसा से सात, सुपौल से एक व मधेपुरा से चार आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गयी. साथ ही संबंधित कार्यालय प्रधान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित को प्राप्त आवेदनों में वर्णित समस्या का नियमानुसार यथाशीघ्र निदान करने के बाद इसका अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर योगेश्वर मुखिया, देवनंदन प्रसाद साह, दशरथ साह सहित अन्य ने अपने समस्याओं से अवगत कराया. इस मौके पर आयुक्त के सचिव दिनेशलाल दास सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन