उप मुख्यमंत्री को पाग व चादर भेंट कर किया अभिनंदन
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :31 Dec 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन

भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में सहरसा जाने के क्रम में बुधवार को उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा का सोनवर्षाराज में स्वागत किया गया.
विज्ञापन
सहरसा जाने के क्रम में सोनवर्षाराज में किया गया स्वागत
सोनवर्षाराज. भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में सहरसा जाने के क्रम में बुधवार को उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा का सोनवर्षाराज में स्वागत किया गया. देहद मोड़ के समीप भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने उप मुख्यमंत्री को पाग व चादर भेंट कर अभिनंदन किया. आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम को लेकर उप मुख्यमंत्री के सहरसा पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम उठा रही है. भूमि से जुड़े वर्षों पुराने विवादों के समाधान, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को सरल बनाने, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता लाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. इस तरह के कार्यक्रमों से आम लोगों को न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज होगी और दलालों व अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा. जिससे सोनवर्षाराज सहित पूरे जिले के किसानों, भूमिहीनों और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




