पेड़ परे फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव

Updated:
विज्ञापन
पेड़ परे फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव

नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा हत्या या आत्महत्या का खुलासा

नवहट्टा. नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब 10 बजे नवहट्टा पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की तथा वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. मृतका की पहचान हेमपुर वार्ड संख्या 11 निवासी महेंद्र सादा की 19 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये.

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि मृतका अपनी मां के साथ घर में रहती थी और सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थी. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन