ePaper

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जिले की 65 हजार महिलाओं के खाते में हुई राशि अंतरण

Updated at : 03 Oct 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जिले की 65 हजार महिलाओं के खाते में हुई राशि अंतरण

जिले की 65 हजार महिलाओं के खाते में हुई राशि अंतरण

विज्ञापन

अब तक दो लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में हुई है राशि अंतरण सहरसा . महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लगातार जिले की महिलाओं तक पहुंच रहा है. शुक्रवार को समाहरणालय, सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 25 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की दर से कुल 25 सौ करोड़ रुपये की राशि अंतरण की. इससे पूर्व 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 लाख लाभार्थियों के खातों में 75 सौ करोड़ रुपये की राशि अंतरण की थी. इस प्रकार अब तक पूरे राज्य की एक करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरण हो चुकी है. इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार जिले की 65 हजार महिलाओं के खाते में यह राशि हस्तांतरित की गयी. इससे पूर्व जिले की एक लाख 55 हजार सात महिलाओं के खाते में राशि दी गयी थी. आज की राशि अंतरण सहित जिले की कुल दो लाख 20 हजार सात महिलाओं को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है. जिला स्तरीय आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में छह सौ से अधिक जीविका दीदियों व बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में यह बताया गया कि शुरुआत में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है. आगे चलकर रोजगार शुरू करने एवं आवश्यकता अनुसार आकलन के बाद दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी. इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे व्यवसाय विकसित करने एवं उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने का है. जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालय, 29 संकुल संघ व 16 सौ से अधिक ग्राम संगठनों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां हजारों महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन व टैब जैसे डिजिटल माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़कर महिलाएं ना केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी. बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन