जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया मामला शांत

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव,
सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव स्थित वार्ड संख्या-1 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद पुरानी जमीन के दावे को लेकर था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव बना हुआ था. शनिवार को यही मामला गरम हो गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, यदि कोई विधि विरुद्ध गतिविधि पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










