रेल दुर्घटना में शिक्षक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 6:49 PM
रेल दुर्घटना में शिक्षक की मौत
मानसी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया प्राइवेट शिक्षक का सिर कटा शव सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के वार्ड 15 निवासी प्राइवेट शिक्षक अशोक कुमार झा की रेल दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक शिक्षक का सिर कटा शव मानसी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक अशोक कुमार झा मंगलवार को किसी कार्य से सहरसा जाने के लिए घर से निकले थे. जिसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने लापता शिक्षक की खोजबीन शुरू की. जिसके बाद शुक्रवार को मानसी रेल थाना से मिली सूचना पर परिजनों ने मानसी पहुंच शिक्षक अशोक झा के शव की शिनाख्त की. शिक्षक अशोक झा के निधन की सूचना मिलते ही परिजन सहित इलाके में शोक की लहर छा गयी. इनके निधन पर पार्षद मनीष कुमार, उप मुख्य पार्षद शैल देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष जयकुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, इंद्रानंद सिंह, अधिवक्ता शैलेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह पुटन, रणजीत झा, संजय विश्वास, पूर्व जिला पार्षद अमीर राम, शिक्षक अवध किशोर झा, वार्ड पार्षद मनोज रजक, पैक्स अध्यक्ष यशवंत सिंह बुलबुल, दीपक राठौड़, बलराज पंडित, रंजीत पोद्दार, किशोर सिंह, सहित अन्य गण्यमान्य व शिक्षाविदों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. फोटो – सहरसा 23 – अशोक कुमार झा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










