ताइक्वांडो कोरियन कराटे स्टेट चैंपियनशिप व बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न

Updated:
विज्ञापन
ताइक्वांडो कोरियन कराटे स्टेट चैंपियनशिप व बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न

स्थानीय मनोहर स्कूल के प्रांगण में पिछले रविवार को मुंगेर जिले के इनडोर स्टेडियम में 30, 31 व एक जून को होने वाले 36वें ताइक्वांडो स्टेट व नौवीं स्टेट पुमसे चैंपियनशिप के लिए सलेक्शन जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. स्थानीय मनोहर स्कूल के प्रांगण में पिछले रविवार को मुंगेर जिले के इनडोर स्टेडियम में 30, 31 व एक जून को होने वाले 36वें ताइक्वांडो स्टेट व नौवीं स्टेट पुमसे चैंपियनशिप के लिए सलेक्शन जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा किया गया. जिसमें पूर्व स्टेट ताइक्वांडो चैंपियन प्रभुशरण राजपूत ब्लैक बेल्ट, मयंक कुमार सहित, हर्ष, मोहनीश सिंह, अतुल्य मणि, चिराग, शंकर प्रिंस, अगम, लड़कियों में श्रुति प्रज्ञा, मनीषा कुमारी, अन्नू कुमारी, प्रतिभा कुमारी का सलेक्शन हुआ. साथ ही सभी ग्रेडिंग में भाग लिए छात्र व छात्राएं को ताइक्वांडो संघ सचिव व मुख्य प्रशिक्षक फादर ऑफ मार्शल आर्ट कल्पतरु टिंकू सिंह ने तृतीय डन ब्लैक बेल्ट, नेशनल रेफरी द्वारा ग्रेडिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया. इस आयोजन में जिला ताइक्वांडो संघ मीडिया प्रभारी चंदन भारती, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, संघ मेंबर रोहित राज, महेश कुमार ने प्लेयर्स को आगामी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप मुंगेर में मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन