सफाईकर्मियों से सुपरवाइजर करता है अवैध वसूली

सफाईकर्मियों से सुपरवाइजर करता है अवैध वसूली
सफाईकर्मियों ने सुपरवाइजर के खिलाफ की शिकायत, दिया आवेदन कहा, बीडीओ के नाम पर ली जाती है राशि सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मियों से सुपरवाइजर द्वारा अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत सफाईकर्मियों ने प्रशिक्षु बीडीओ रागिनी कुमारी को मामले की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगायी है. दिये गए आवेदन में पीड़ित सफाईकर्मियों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायत में सड़कों की साफ सफाई को लेकर चयन किया गया. साफ-सफाई के एवज में सफाईकर्मियों को प्रति माह 15 सौ रुपये का भुगतान किया जाता है. जबकि सुपर वाइजर शैलेंद्र सिंह द्वारा प्रति मजदूर से एक हजार रुपये की अवैध वसूली यह कह कर ली जाती है कि वसूली की राशि बीडीओ को देना होगा. एक हजार रुपये नहीं दिये जाने पर सफाईकर्मियों को चयनमुक्त कर कार्य से हटा दिया जायेगा. आवेदन देने वालो में शिवनंदन पासवान, इंदल कुमार, वीरेंद्र साह, बेचन शर्मा, मुन्ना कुमार, कुशो राम, शंभु सादा, विशाल राम, पुनिता देवी, अशोक राम सहित अन्य सफाईकर्मी शामिल है. जबकि इस बाबत बीडीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि सफाईकर्मियों की शिकायत के मामले में कोर्डिनेटर से जानकारी ली जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










