कबड्डी मैच की सफल टीमों को किया गया सम्मानित

स्व प्रद्युमन नारायण सिंह की छठी पुण्यतिथि पर शनिवार को एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
स्व प्रद्युमन नारायण सिंह की छठी पुण्यतिथि पर कबड्डी मैच का हुआ आयोजन
सहरसा.
सहकारिता के जनक कहे जाने वाले सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा निवासी स्व प्रद्युमन नारायण सिंह की छठी पुण्यतिथि पर शनिवार को एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्टेडियम के कबड्डी मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला के चार बालिका एवं चार बालक की टीम ने भाग लिया. बालिका वर्ग में साईं कबड्डी अकादमी विजेता एवं किलकारी सहरसा विजेता रही. जबकि बालक वर्ग में जय हिंद कबड्डी एकेडमी विजेता एवं कुमर टोला स्पोर्टिंग क्लब उपविजेता रहा. इससे पहले स्व प्रदुमन नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर चार वर्षों तक क्रिकेट का आयोजन एवं एक वर्ष वॉलीबॉल का आयोजन किया गया था. छठे वर्ष में कबड्डी का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि खगड़िया जिला कबड्डी संघ सचिव सह समाजसेवी मनीष सिंह मौजूद थे. उद्घाटन सत्र में स्व प्रद्युमन नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी आगंतुकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सहकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों को अनुकरणीय बताया. स्व प्रदुमन नारायण सिंह के पुत्र जिला क्रिकेट संघ के सचिव अखिलेश कुमार सिंह टूटू के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में जिला कबड्डी संघ सचिव सह वार्ड पार्षद 31 आशीष रंजन, पूर्व खिलाड़ी सह वार्ड पार्षद 15 राजेश कुमार सिंह एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह सहित पंकज ठाकुर, कुणाल चौधरी, शिक्षक जितेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
इस एक दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन सत्र का संचालन जिला खेल संघ सचिव सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कोच रोशन सिंह धोनी ने किया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को विजेता का कप प्रदान किया एवं उपविजेता को चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आइडी सिंह ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को उपविजेता का कप प्रदान कर उसे सम्मानित किया. साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को डॉ आईडी सिंह एवं डॉ अजय सिंह के पांच हजार रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया. इस मौके पर जिला कबड्डी संघ पूर्व सचिव मनोरंजन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह टूटू, डॉ राजीव कुमार सिंह, भाजपा नेता कुमार अमर ज्योति, जिला योग संघ सचिव अमन सिंह, क्रिकेट संघ के वजेर आलम, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव तुषार कात्यान, मानस वत्स, सनी सिंह सहित अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता में संयोजक की भूमिका में रवि यादव ने सभी कार्यभार का सफलता पूर्वक निष्पादन किया. साथ ही अंपायर की भूमिका भी निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




