ePaper

एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें सुचारु यातायात प्रबंधन संबंधित कार्ययोजना

Updated at : 24 Jan 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें सुचारु यातायात प्रबंधन संबंधित कार्ययोजना

एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें सुचारु यातायात प्रबंधन संबंधित कार्ययोजना

विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक इस वर्ष दो व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जायेगा पुरस्कृत सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. समीक्षात्मक बैठक के दौरान वर्तमान में बंगाली बाजार में क्रियान्वित आरओबी के कारण यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में परिलक्षित स्वाभाविक परेशानी के निदान के संबंध में विचार के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात को सर्वेक्षण कर सुव्यस्थित यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल सहित ठोस कार्ययोजना एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. जिला में ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु प्रबंधन पर विचार विमर्श के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया. नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक कमेटी के सदस्य होंगे. बैठक में दिये गये निदेशानुसार यातायात के सुचारु प्रबंधन निमित वन वे ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग स्थल एवं अन्य सुझावों सहित संबंधित प्रतिवेदन 28 जनवरी तक समर्पित किया जायेगा. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सम्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को अच्छा मददगार व्यक्ति के रूप में सराहना के साथ पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान है. ऐसे व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष ऐसे दो व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक में तकनीकी विभागों को आवश्यकतानुसार गति अवरोधक, जेब्रा क्रॉसिंग, परावर्तक लेंस, साइनेज एवं अन्य सड़क सुरक्षा संबंधित उपायों की सम्यक उपलब्धता के लिए निर्देशित किया. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी सहित संबंधित तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन